एमसीबी में रहस्यमयी मौत: भूतहिया नाला के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका; पुलिस जांच तेज

क्राईम पथ दीपेंद्र शर्मा एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवारपुर चौकी इलाके में स्थित भूतहिया नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है तथा उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जमथान गांव की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों, सरपंच और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस और कुंवारपुर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस को घटनास्थल से एक टोपी, जूता और इलेक्ट्रिक वायर बरामद हुआ है। वहीं शव के आसपास घसीटे जाने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके हाथ पर गोदना से “दीपक” लिखा हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
स्थानीय ग्रामीण मनमोहन संधे ने बताया कि सुबह राहगीरों ने शव देखा, जिसके बाद गांव में सूचना फैली और पुलिस को अवगत कराया गया। वहीं ग्राम पंचायत जमथान के सरपंच ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक जगदेव कुशवाहा ने बताया कि शव पर चोट के निशान पाए गए हैं तथा मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं जारी


