Welcome to Crime Path   Click to listen highlighted text! Welcome to Crime Path
E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCR

केल्हारी पुलिस की कार्रवाई: रेत खदान संचालक की शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ अपराध दर्ज

‘पैसे दो, नहीं तो खदान बंद होगी’ — शिकायत के बाद दो भाइयों पर मामला दर्ज

क्राईम पथ दीपेंद्र शर्मा एमसीबी/केल्हारी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र में संचालित एक रेत खदान से जुड़े कथित अवैध वसूली और धमकी के मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत डिजिटल साक्ष्यों, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन भुगतान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
शिकायतकर्ता ऋषि कुमार गुप्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह ग्राम बिधियाटोला स्थित रेत खदान के उत्खनन एवं भंडारण कार्य से जुड़े हैं। उनके अनुसार खदान का संचालन वैधानिक रूप से किया जा रहा है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम बिछियाटोला निवासी कमलनयन तिवारी एवं लक्ष्मीकांत तिवारी ने खदान संचालन जारी रखने के एवज में मासिक धनराशि की मांग की। शिकायतकर्ता के मुताबिक प्रारंभ में 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग की गई, जिसे बाद में घटाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने पर सहमति बनी। शिकायत में 13 फरवरी 2026 को नकद भुगतान किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि भुगतान के बावजूद आरोपियों द्वारा लगातार खदान संचालन में हस्तक्षेप किया जाता रहा तथा कर्मचारियों को धमकाकर कार्य प्रभावित करने का प्रयास किया गया। साथ ही सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से दबाव बनाने एवं अतिरिक्त राशि की मांग करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 29 मई 2026 को क्यूआर कोड के माध्यम से 1500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी किया गया था। इसके बावजूद कथित रूप से धनराशि की मांग जारी रही। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों द्वारा कर्मचारियों को डराने, खदान बंद कराने तथा विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देने से कार्यस्थल पर भय का माहौल बन गया।
पुलिस को उपलब्ध कराए गए डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर केल्हारी थाना में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!