Uncategorizedक्राइम

बाड़ी में हो रही थी गांजा की खेती, खड़गवां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

                  M.C.B क्राईम पथ दीपेंद्र शर्मा

थाना खड़गवां पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मामले में थाना खड़गवां में अप.क्र. 68/2026 धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सर्वजीत पिता बीर सिंह, उम्र 55 वर्ष, जाति गोंड, निवासी ग्राम मंगोरा (अकला मोहपारा), थाना खड़गवां जिला एम.सी.बी. का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से कुल 36 नग छोटे-बड़े गांजा के पौधे जप्त किये गये हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।

बताया गया कि पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुषेन्द्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के निर्देशन में जिले में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान थाना खड़गवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मंगोरा निवासी आरोपी अपने घर के पास स्थित बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां से गांजा के 36 पौधे जप्त किये गये।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए दिनांक 08 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां सुनील तिवारी, स.उ.नि. मनीष तिवारी, प्र.आर. सुरेश गौड़, विश्वनाथ सिंह, आरक्षक शाहिद परवेज, विनय तिवारी, महिला नव आरक्षक पुष्पा सिंह एवं सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!